अमरुद की चटनी खाने में बहुत ही मज़ेदार होती है | इसे आप मिनटों में घर पर बस कुछ ही सामग्री से बना सकते है | अमरुद की चटनी पाचक होने के साथ-2 कब्ज को दूर करने में भी सहायक होती है | इसे बनाने के लिए आपको इसे अमरुद लेने होंगे जो न तो बहुत कच्चे हो और न ही बहुत पके हुए |
Ingredients for Amrood Ki Chutney| सामग्री
- अमरुद-2
- हरा धनिया- 1 कप कटा हुआ
- निम्बू-1
- हरी मिर्च- 1
- नमक- स्वादानुसार
Amrood Ki Chutney Recipe In Hindi | अमरुद की चटनी कैसे बनाते है
- अमरुद को धो कर काट लीजिये और बीज निकाल दीजिये|
- हरा धनिया को भी धो लीजिये|
- अब एक मिक्सर में कटे हुए अमरुद, धनिया और हरी मिर्च डाल कर अच्छे से पीस लीजिये|
- पिसे हुए अमरुद और धनिया को एक कटोरे में निकाल कर उसमे निम्बू का रस और नमक मिला लीजिये|
- आपकी झटपट अमरुद की चटनी तैयार है|
0 Comments