इसके लिए आप बड़े आकार के आलू का प्रयोग करे| 1 आलू से 8 से 10 वेजिज़ आसानी से बन जाते है |
सामग्री / Ingredients
- आलू: 4 बड़े आकार के
- मैदा: 1/2 कप
- कॉर्न फ्लौर: 1/4 कप (optional)
- चावल का आटा: 1/4 कप
- नमक: स्वादानुसार
- चिली फलैक्स (कुट्टी हुई लाल मिर्च): 1/2 छोटी चम्मच
- ऑरेगैनो : 1/2 छोटी चम्मच
- लहसुन की कालिया: 6 से 7
- तेल : तलने के लिए
तैयारी / Preparations to make Crispy Potato Wedges
- सबसे पहले आलुओ को अच्छी तरह से 3-4 बार साफ़ पानी से धो लीजिये |
- आलुओ को बिना चिल्का उतारे लम्बे आकार में काट लीजिये | 1 बड़े आलू के 8 टुकड़े कर लीजिये |
- लहसुन छील कर बारीक काट लीजिये |
विधि / How to make Crispy Potato Wedges
- एक गहरे बर्तन 1 छोटी चम्मच नमक डाल कर पानी गरम कर आलुओं के कटे हुए टुकडो को तब तक उबाल लीजिये जब तक हलके गल न हो जाये | ध्यान रहे की आलुओं को पूरी तरह से गलाना नहीं है |
- जब आलू हलके गल जाये तो इन्हें एक छलनी की मदद से पानी में से निकाल कर ठंडा होने के लिए एक बर्तन में रख दीजिये |
- एक कढाई में potato wedges को तलने के लिए तेल डाल कर गरम होने के लिए रखे |
- एक बर्तन में मैदा, कॉर्न फ्लौर, चावल का आटा, नमक, कुट्टी लाल मिर्च, ऑरेगैनो, नमक, बारीक कटा लहसुन, डाल कर थोडा-2 पानी डाल कर एक पतला घोल तैयार कीजिये |
- तेल गरम होने पर, 1-1 आलू को टुकड़े को इस घोल में लपेटकर तेल में तलने के लिए डाले |
- जैसे-2 आपके Potato Wedges क्रिस्पी होते जाये, इन्हें छलनी की मदद से निकाल लीजिये.
- सारे पोटैटो वेजिज़ को तैयार कर गरमागरम चाय, कॉफ़ी, चटनी के साथ परोसे |
सुझाव / Tips
- यदि आप यह अपने छोटे बच्चो के लिए बना रहे है तो आप मिर्ची न डाले |
- यदि घर में चावल का आटा न हो तो थोड़े से चावल अपने Grinder में grind कर लीजिये और छान कर उपयोग में लायें.
- मैदे के घोल में नमक डालते समय ध्यान रखे की आलू के टुकडो को उबलते समय भी नमक डाला गया था |
- मैदे की जगह आप गेहू के आते का भी उपयोग कर सकते है|
0 Comments