इस अचार को बनाने के लिए बाजार जाकर बढ़िया-2 गाजर, गोभी और शलगम खरीदकर लाये और अचार तैयार कीजिये |
सामग्री/ Ingredients for Gajar, Gobhi, Shalgam ka Achar
- गाजर: 2 किलो
- गोभी: 1 किलो
- शलगम: 2 किलो
- लहसुन: 100 ग्राम
- अदरक: 100 ग्राम
- प्याज: 2 बड़े
- बड़ी इलायची: 20 ग्राम
- लौंग: 20 gram
- राइ: 20 ग्राम
- सिरका: 2 कप
- सरसों का तेल: 200 मि.ली.
- लाल मिर्च: 2 बड़े चम्मच
- हल्दी: 2 बड़े चम्मच
- रतनजोत: 50 ग्राम
- नमक: स्वादानुसार
- गुड़: 1/2 किलो
तैयारी/ Preparations For Punjabi Mix Veg Pickle
- गाजर, गोभी, शलगम को अच्छे से धो कर, छील कर छोटे टुकडो में काट लीजिये और 3 -4 घंटे तेज धूप दिखाइए |
- प्याज, लहसुन, अदरक, लौंग, बड़ी इलायची, राइ को एक साथ पीस लीजिये |
विधि/ How to make Punjabi style Carrot, Cauliflower, Turnip Pickle
- कढ़ाही में 1 कप सिरका गरम कीजिये और कटी हुई गाजर, गोभी और शलगम को उसमे डाल कर ढक कर धीमी आंच पर पकाए | सब्जिओ को नरम होने तक पका लीजिये | जैसे ही सब्जियां नरम हो जाये, आंच बंद कर सब्जियों को किसी बर्तन में निकाल लीजिये|
- एक सरसों का तेल गरम लीजिये और पिसा हुआ प्याज, लहसुन, अदरक और खड़े मसालों वाला मसाला डाल कर अच्छे से भून लीजिये| जब मसाला भून जाये और तेल अलग दिखाई देने लगे तो उसमे नमक, हल्दी, लाल मिर्च और रतनजोत डाल कर मिलाएं | आंच बंद कीजिये |
- इस भुने हुए मसाले को पकी हुई सब्जिओ के साथ अच्छे से मिलाईये और एक तरफ रख दीजिये |
- अब एक मोटे तले के बर्तन में फिर से 1 कप सिरका गरम कर उसमे गुड़ डाल कर 1 तार ही चाशनी तैयार कीजिये |
- जैसे ही चाशनी तैयार हो जाये तो आंच बंद कीजिये और मसाले के साथ मिलायी हुई सब्जी को चाशनी में डाल कर अच्छे से मिलाएं |
- आपका खट्टा मीठा गाजर, गोभी और शलगम का पंजाबी आचार तैयार है |
- इसे किसी हवाबदं (airtight) डब्बे में डाल कर रखे |
- यदि आचार ने पानी छोड़ा हो तो उस पानी को फिर से गरम कर गाढ़ा कर आचार में डाल दीजिये |
- झटपट पंजाबी सब्जी का आचार तैयार है|
0 Comments